मनाली-लेह राजमार्ग पर बसों की आवाजाही शुरू
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश प्र्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी)ने 475 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 दिसम्बर में भारी हिमपात की वजह से बंद किया था। यह राजमार्ग सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
एचपीटीडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक देवराज शर्मा ने आईएएनएस को बताया,"राजमार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे रोक दिया गया था। अब हर दूसरे दिन इस राजमार्ग पर विशेष बसें चलाई जाएंगी।"
उन्होंने बताया,"यह यात्रा 18 घटों में पूरी की जाएगी। किराया दो हजार रुपये रखा गया है। इसमें यात्रियों को रात्रि के दौरान केंलाग में रुकने, भोजन और नाश्ते का खर्च भी शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications