हक्कानी समूह आतंकवादी संगठन घोषित हो : पैट्रियस

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को लिखा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकारों के साथ चर्चा के दौरान पिछले सप्ताह के आखिर में जनरल पैट्रियस ने इस समूह को काली सूची में डालने की बात रखी।

समाचार पत्र के अनुसार उनकी बात पर गंभीरता से विचार किया गया है लेकिन 'ऐसे कदम से पाकिस्तान की नाराजगी का खतरा है' और 'इससे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति की भी निराशा बढ़ सकती है, जो सभी विद्रोही गुटों से सामंजस्य के लिए दबाव बना रहे हैं।'

'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार, "पाकिस्तान के एक पुराने सिपहसालार के परिवार द्वारा चलाए जा रहे हक्कानी नेटवर्क के मामले में यह फैसला लेना काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।"

समाचार पत्र के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के निकट सरहदी इलाकों से सिराजुद्दीन हक्कानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाता है।

इसके संबंध अलकायदा और मुल्ला उमर के मातहत काम करने वाले नेताओं से भी हैं लेकिन इसकी असली ताकत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ गहरे जुड़ाव को माना जा रहा है। विश्लेषकों के आधार पर न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि हक्कानी समूह अफगानिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों में जुटा है।

जनरल पैट्रियस ने सार्वजनिक तौर पर इस संगठन के बारे में अपनी चिंता प्रकट की है। साथ ही इच्छा व्यक्त की है कि पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मजबूत आधार वाले इस संगठन के खिलाफ पाकिस्तानी सेना और अधिक आक्रामक कार्रवाई करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+