नक्सलवाद से लड़ने के लिए एकीकृत प्रयास जरूरी : रमन सिंह
रमन सिंह ने कहा, "राज्य सरकारें इस समस्या से अपने हिसाब से निपट रहीं हैं। एक एकीकृत कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए और हम सभी को एक बिंदु पर होना चाहिए।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले रमन सिंह ने संवाददाताओं से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनाने में मददगार रहीं। उन्होंने कहा कि सभी नक्सल प्रभावित राज्यों को वामपंथी आतंकवाद को सबसे बड़े सुरक्षा खतरे के तौर पर स्वीकार करना चाहिए और इससे लड़ना जरूरी है।
प्रधानमंत्री के आवास सात रेसकोर्स में हुई बैठक में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रपति शासन वाले झारखण्ड के राज्यपाल और पश्चिम बंगाल के एक मंत्री शामिल हुए।
मनमोहन सिंह ने देश के आंतरिक सुरक्षा के सबसे गंभीर खतरों में एक नक्सलवाद से निपटने की रणनीति तय करने और सरकारी नीति की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications