महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
राज्य के पुलिस महानिदेशक की जनसुनवाई में मंगलवार को इस मामले का खुलासा हुआ। इस महिला ने जो आपबीती सुनाई वह शर्मसार कर देने वाली है। अब पुलिस महानिदेशक एस. के. राउत ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इस तलाकशुदा महिला के साथ पूरा वाकया अप्रैल में हुआ। दरअसल, उसका भाई अर्जुन ठाकुर नाम के उच्च जाति के एक व्यक्ति की बेटी से प्रेम विवाह करने के बाद कहीं फरार हो गया था। महिला का आरोप है कि इसी रंजिश में ठाकुर के लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक उसे नौ अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने बुलाया। वहां से उसे भोपाल लाया गया और ठाकुर परिवार के सदस्यों की कार में उसे भी बिठा दिया। उसके बाद कार भोपाल के कई इलाकों में घूमती रही और उसके साथ बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे कोतवाली में छोड़कर फरार हो गए। महिला का कहना है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे धमकाकर भगा दिया। इसी वजह से वह पुलिस महिानिदेशक की जनसुनवाई में पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications