फिलीपींस में तूफान, 16 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्वी प्रांत क्वे जन में मंगलवार देर रात आए तूफान से मनीला और कई अन्य प्रांतों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

प्रांतीय गवर्नर जोविक रेमुला के अनुसार केविट प्रांत में पेड़ उखड़ने और मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मनीला से उत्तर 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ट्रेस माíटरेज शहर में आम का पेड़ गिरने की वजह से 35 वर्षीय एक महिला और उसकी दो वर्षीया बेटी की मौत हो गई।

लौरेल और तालिसे शहरों में देर मंगलवार को आए भारी तूफान की वजह से बाढ़ के पानी में छह लोग बह भी गए, जबकि तीन लापता हो गए।

रिजाल प्रांत के तेते शहर में बिजली का खम्भा गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लगुना प्रांत के निकट कालंबा में पानी में एक व्यक्ति बह गया।

सेना के प्रवक्ता मेजर हेरोल्ड केबुनोक ने बताया कि पूर्वी प्रांत कैमेरिनेस नॉर्ट में भी तीन लोगों की मौत हो गई।

केबुनोक ने बताया कि कटनदौनेस में मंगलवार को चार नाव पलट गईं। इस घटना में 19 मछुआरे लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से मछुआरों की तलाश और बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

राष्ट्रपति बेनिगनो एक्वीनो तृतीय ने बुधवार को सेना मुख्यालय पर बचाव व राहत अधिकारियों से मिलकर तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया।

एक्वीनो ने मौसम विभाग के अधिकारियों से पुर्वानुमान सही से लगाने को कहा है ताकि तूफान से निपटने के लिए कारगर उपाय किया जा सके।

उन्होंने कहा, "यह स्वीकार्य नहीं है। मौसम विभाग सहित सभी एजेंसियां इसके लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन निश्चित तौर पर पूर्व सूचना न मिलने की वजह से इतना नुकसान हुआ है।"

मनीला और नजदीक के प्रांतों में तूफान की वजह से बिजली के खंभों व पेड़ों के गिरने की वजह से सड़के जाम हो गई हैं।

साथ ही मनीला और निकट के प्रांतों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। अधिकतर विद्यालय बंद कर दिए गए हैं जबकि कार्यालयों में भी कामकाज ठप्प है। घरेलू विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+