बागमती के तटबंध में दरार, गांवों में पानी घुसा

पटना, 14 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

मुजफ्फरपुर में औराई और कटरा प्रखंड में उप तटबंध टूटने के कारण कई गांवों में पानी घुस गया है। सीतामढ़ी, पूर्णिया तथा सुपौल में भी बाढ़ का पानी घुसने का समाचार है। राज्य में बागमती नदी रूनीसैदपुर और बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मुजफ्फरपुर में औराई प्रखंड के जोंकी गांव में तथा कटरा प्रखंड के बीर बटौआ गांव में उप तटबंध टूट गया है जिससे कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन उप तटबंधों के टूटने से आसपास के करीब एक दर्जन गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी आनंद किशोर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा अभियंताओं को क्षेत्र पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया है।

इधर, पटना में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात सहायक अभियंता राजेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से 1,14,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बागमती को छोड़कर राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

बीरपुर स्थित कोसी बैराज से बुधवार को 11 बजे दिन में पानी का प्रवाह 1,34,520 क्यूसेक है। बीरपुर बैराज के अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि तटबंधों पर दबाव अवश्य है परंतु स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इधर, सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर प्रखंड के कई गांवों में भी बागमती का पानी घुस गया है। सुपौल, कटिहार, पूर्णिया में भी प्रमुख नदियों के जलस्तर में हुई वृद्घि के कारण आसपास के क्षेत्रों में कटाव तेजी से हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+