सार्कोज़ी ने ग़ैर कानूनी चंदे की बात को नकारा

सार्कोज़ी ने ग़ैर कानूनी चंदे की बात को नकारा

फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी ने उन आरोपों को ख़ारिज किया है कि उन्होंने फ्रांस की सबसे धनी महिला लिलियन बेटनकोर्ट से ग़ैर कानूनी चंदा लिया.

उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इन आरोपों को झूठा करार दिया है.

बेटनकोर्ट के क़रीब 17 बिलियन यूरो की दौलत से संबंधित एक मुकदमे के सिलसिले में सार्कोज़ी और उनके कैबिनेट सहयोगी वोरथ पर बेटनकोर्ट से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा था.

बेटनकोर्ट के बटलर ने चोरी छिपे एक टेप रिकार्ड किया था जिसमें यह बात सामने आई थी कि गवर्निंग यूनियन फ़ॉर ए पॉपुलर मूवमेंट (यूएमपी) और वोरथ को बेटनकोर्ट चंदा दिया करती थी और वो कर नहीं अदा करती थी.

सार्कोज़ी ने कहा कि चूँकि उनकी सरकार पेंशन व्यवस्था में सुधार करने में लगी हुई है इसलिए विपक्ष उनका चरित्र हनन कर रहा है.

उन्होंने अपने श्रम मंत्री एरिक वोरथ पर पूरा विश्वास जताया है.

वोरथ, सार्कोज़ी और बेटनकोर्ट ने किसी भी तरह के ग़लत कृत्य से इंकार किया है.

सौंदर्य प्रसाधन की कंपनी लोरियल की मालिकन को ऑडिट से बचाने के आरोप से कर निरीक्षक ने वोरेथ का नाम पहले ही साफ़ कर दिया था. वोरेथ मार्च तक बजट मंत्री थे.

उन्होंने संवाददताओं को बताया, "चीज़ें स्पष्ट हो गई हैं और मैं हलका महसूस कर रहा हूँ."

पेंशन सुधार

बीबीसी के संवाददाता हग सोफ़िल्ड का कहना है कि फ़्रांस 2 टेलीविज़न पर सोमवार की शाम प्रसारित घंटे भर के इंटरव्यू में सार्कोज़ी काफ़ी आक्रामक दिख रहे थे.

उन्होंने कहा, "मेरे बारे में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि 20 वर्षों से मैं बेटनकोर्ट के बंगले पर पैसा लेने जाता रहा हूँ. यह शर्मनाक है. फ़्रांस भ्रष्ट देश नहीं है."

सार्कोंज़ी का कहना था कि ये आरोप उनकी छवि की धूमिल करने के लिए लगाए जा रहे हैं ताकि पेंशन में सुधार की उनकी कार्रवाई को पूरा करने में दिक्कत हो.

यह पूछे जाने पर कि क्या वे यूएमपी के कोषाध्यक्ष वोरेथ को निष्कासित करेंगे, उनका जवाब था, "एरिक वोरेथ एक ईमानदार और काबिल व्यक्ति हैं. उन्हें मेरा पूरा विश्वास प्राप्त है. वे एक मंत्री के रूप में पेंशन में सुधार की कार्रवाई को पूरा करेंगे."

हालांकि राष्ट्रपति सार्कॉर्ज़ी ने कहा कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उन्होंने यूएमपी के कोषाध्यक्ष के पद से वोरेथ को हट जाने के लिए कहा है.

सार्कोज़ी ने कहा कि पेंशन सुधार की कार्रवाई को पूरा करने को लेकर वे कटिबद्ध हैं. इस कार्रवाई के तहत रिटायरमेंट की उम्र 60 से 62 वर्ष और पूरे पेंशन पाने के लिए लोगों को ज्यादा अवधि तक योगदान करना शामिल है.

समाजवादी पार्टी की नेता मार्टिन आउब्रे का कहना है कि राष्ट्रपति की टिप्पणी से लगता है कि वे घोटाला, पेंशन सुधार, बेरोज़गारी और आर्थिक असुरक्षा के बारे में लोगों के गुस्से को नहीं जानते.

उन्होंने बताया, "हमने फ़्रांस के और लोगों की तरह स्पष्टीकरण और निर्णय चाहते थे. हमें कुछ भी नहीं मिला."

फ़्रांसीसी सरकार बजट घाटे को अगले तीन वर्षों मे यूरोपीय संघ की सीमा में लाने के लिए सरकारी कार्रवाई का यह एक महत्वपूर्ण भाग है.

पेंशन सुधार की कार्रवाई को लेकर लाखों लोग पहले ही सड़क पर उतर चुके हैं और यह काफ़ी विवादास्पद है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+