चण्डीगढ़ में धरा गया पाकिस्तानी जासूस

पुलिस के अनुसार जासूस की पहचान काशिफ अली (24) के रूप में की गई है। वह पाकिस्तान के पंजाब सूबे के फैसलाबाद का रहने वाला है। वह यहां पिछले ढाई वर्षो से पवन कुमार के नाम से रह रहा था।
पढ़ें : जासूसों की अदला-बदली!
पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप श्रीवास्ताव ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिस ने अली को सेक्टर 44 से गिरफ्तार किया है। पहले तो उसने खुद को दिल्ली का रहने वाला पवन कुमार बताया, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने सच से पर्दा हटाया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले चुका है।"
श्रीवास्ताव ने बताया, "अली पड़ोस के पंचकूला शहर के चण्डी मंदिर स्थित सेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय एवं वायु सेना स्टेशन से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रहा था और पाकिस्तान भेज रहा था।"
पढ़ें: सिर्फ 1 लाख में बेचा माधुरी ने अपना ईमान
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मई में पंजाब पुलिस ने एक पाकिस्तानी जासूस को चण्डीगढ़ से 10 किलोमीटर दूर पंजाब के मोहाली जिले के मुल्लानपुर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन के नजदीक से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications