जासूसों की अदला-बदली!

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गुरुवार को यह एलान किया गया। इससे कुछ देर पहले ही न्यूयार्क की एक अदलात में सभी रूसी जासूसों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए।
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे कौन चार लोग हैं कि जिन्हें रिहा करेगा। न्याय विभाग के अनुसार इन चारों को पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के आरोप में रूस में हिरासत में लिया गया था।
माना जा रहा है कि इन चार कथित जासूसों में परमाणु शोधकर्ता इगोर सुतियागिन भी हैं। उनके अलावा अलेकजेंडर जापोरोझस्की, अलेकजेंडर सिपाचेव और सर्ग स्क्रिपल हैं। गौरतलब है कि 27 जून को अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कई शहरों से 10 रूसी जासूसों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications