प्रतिबंध के कारण परमाणु कार्यक्रम नहीं रुकेगा : ईरान
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक ईरान के परमाणु कार्यक्रम के अध्यक्ष अली अकबर सलेही ने गुरुवार को कहा, "आप यह नहीं कह सकते कि इन प्रतिबंधों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"
ईरान तीन या चार नए परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना बना रहा है यह बुसहर या किसी दूसरी जगह पर स्थापित किए जा सकते हैं।
ईरान ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा उत्पादन और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शोध करना है।
उन्होंने कहा, "यदि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना है तो हम कह सकते हैं कि इससे वह धीमा तो हो सकता है लेकिन बंद नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications