नक्सली बंद : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों पर व्यापक असर
पुलिस के अनुसार राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, मुंगेर, रोहतास, जमुई आदि जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
सरकारी कार्यालय खुले रहे परंतु उनमें उपस्थिति काफी कम देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोहों का समय होने से बंद के कारण लेागों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नक्सलियों के बंद के दौरान राज्य में अब तक कहीं से कोई बड़ी वारदात की सूचना नहीं है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के बंद के दौरान अब तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंद को लेकर सभी ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस, जिला प्रशासन, और रेल प्रशासन सतर्क रहे। सभी महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों के आगे पायलट रेल चलाई गई। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।
रेलवे के अनुसार बंद के दौरान पूर्व मध्य रेलवे ने पांच रेलगाड़ियों को गुरुवार तक रद्द कर दिया जबकि कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया।
नक्सलियों ने अपने नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के आंध्र प्रदेश में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के खिलाफ यह बंद आयोजित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications