मुंबई में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई के उत्तर में स्थित उपनगरीय इलाकों में अभी तक लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं जबकि दक्षिणी और दक्षिण-मध्य इलाकों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। हवाई यातायात पर हालांकि बारिश का असर नहीं पड़ा।
एक अधिकारी ने बताया, "यातायात जाम से बचने के लिए मार्गो में बदलाव किया गया है जबकि लोगों को जलभराव वाले इलाकों की तरफ से न जाने की सलाह दी गई है।" उधर, मौसम विभाग ने कोलाबा में 0.3 मीलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जबकि सूत्रों के मुताबिक दक्षिण मुंबई में लगभग 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पटरियों पर जलभराव और कम दृश्यता की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, "रेलगाड़ियों को हालांकि रद्द नहीं किया गया है। ऐहतियात के तौर पर रेलगाड़ियों की चाल धीमी कर दी गई हैं और वह 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं।"












Click it and Unblock the Notifications