बदहाल ट्रैफिक के मामले में दिल्ली 5वें नंबर पर

delhi-traffic-jam
नई दिल्ली। जी हां दिल वालों की दिल्ली को किसी की नजर लग गई है। या यूं कह ले दिल्लीवासियो ने ही दिल्ली की मोहक सुंदरता को लील लिया है। एक सर्वे के मुताबिक विश्व के उन शहरों को चिन्हित किया गया है जहां यातायात व्यवस्था बदहाल है और उसमें दिल्ली भी शामिल है, और उसका स्थान पांचवा है। सर्वें में दुनिया भर के 20 ऐसे शहरों को चुना गया है, जहां ट्रैफिक का हाल बेहाल है जो लोगों की हेल्थ और प्रॉडक्टिविटी पर बुरा असर डाल रहा है।

जानिए सेहत का हाल

अक्टूबर में राष्ट्रमंडल गेम्स के दौरान जिस दिल्ली की सड़कों से होकर विदेशी एथलीट और टूरिस्ट गुजरेंगे, उनकी हालत बदतर बताई गई है। आईबीएम के इस सवेर् का नाम था कम्यूटर पेन स्टडी जिसमें कहा गया है कि आर्थिक रूप से इतने एक्टिव शहर में ट्रांसपोटेर्शन का ढांचा चरमराया हुआ है। यह स्टडी दुनिया के 20 आर्थिक रूप से अहम शहरों में की गई। इसके तहत करीब 8192 लोगों से सवाल-जवाब किए गए, जो गाड़ियों से आते-जाते हैं। इनमें से अधिकतर ने बताया कि पहले के मुकाबले अब उनका सफर कई गुना लंबा और मुश्किल हो गया है।

जानिए किस्मत का हाल

सड़क पर चलने वालों को कितने कष्ट का सामना करना पड़ता है, उसमें दिल्ली वालों ने 100 में से 81 नंबर हासिल किए। पहले नंबर पर सबसे ज्यादा स्कोर किया पेइचिंग और मेक्सिको सिटी ने। कम्यूटर पेन इंडेक्स में दोनों शहरों के लोगों को 100 में 99 नंबर मिले। सड़क पर चलने वालों के लिए तीसरे नंबर पर सबसे बुरा शहर है जोहानिसबर्ग। इसने 97 नंबर स्कोर किए। रूस की राजधानी मॉस्को 84 नंबरों के साथ चौथे नंबर पर है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम सड़क पर चलने वालों के लिए बेस्ट सिटी करार दी गई। इस शहर ने कम्यूटर पेन इंडेक्स में सबसे कम 15 नंबर हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+