पैट्रोल के बाद डीजल से भी हटेगी सब्सिडी

उन्होंने कहा, "पेट्रोल की कीमतों के नियंत्रणमुक्त होने की तरह ही डीजल की कीमतों पर से नियंत्रण हटाने की जरूरत है।" केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडलीय समूह ने सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल की कीमतें तय करने का अधिकार दे दिया है जबकि डीजल की कीमतों में दो रुपये या उससे अधिक की वृद्धि के लिए तेल मंत्रालय की अनुमति की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो पर दी जाने वाली भारी सब्सिडी को देखते हुए केरोसीन और रसोई गैस सहित इन पदार्थो की कीमतों का समायोजन आवश्यक था। उन्होंने कहा, "परंतु हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि समाज के गरीब तबके के लोग इससे सबसे कम प्रभावित हों। इसलिए केरोसीन और रसोई गैस की कीमतों को नियंत्रण में रखा गया है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में केवल विपक्षी पार्टियों के रुख को पढ़ा है लेकिन उनका मानना है इस फैसले के पीछे सरकार की मजबूरी को लोग समझेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे लोग यह समझने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान हैं कि देश के विकास को रोकने के लिए अत्यधिक लोकलुभावनी नीतियों की अनुमति नहीं होनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका समर्थन हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications