सोपोर में युवक की मौत के बाद तनाव
श्रीनगर।
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में कर्फ्यू का उल्लंघ कर विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। id="toptextpromo">पुलिस
के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोपोर के वाडोरा निवासी तजामुल अहमद भट, पुत्र बशीर अहमद भट के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक घायल भट ने सोपोर अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोपोर चौथे दिन लगातार तनाव बना रहा। यहां गत शुक्रवार से कर्फ्यू लगा हुआ है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीआरपीएफ
के जवानों द्वारा अपने एक वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले करने वाली भीड़ पर गोलीबारी किए जाने से कथित तौर पर दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद तनाव को देखते हुए यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था। रविवार शाम को सोपोर में कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक अन्य युवक की मौत हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications