कश्मीर के स्कूल, कॉलेज दो दिन के लिए बंद
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह कदम मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में अलगाववादियों द्वारा आयोजित छात्र प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
जम्मू कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ें
सैयद अली शाह गिलानी के नेत़ृत्व वाले कट्टरपंथी अलगववादी हुर्रियत ने घाटी भर में सोमवार और मंगलवार को छात्रों से विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "घाटी के सभी स्कूल-कॉलेज अभिभावकों की मांग पर एहतियात के तौर पर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे।"
हुर्रियत के कट्टरपंथी और नरमपंथी, दोनों धड़ों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे के लिए सोमवार को एक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है, जहां सीआरपीएफ की गोली से शुक्रवार को मारे गए दो युवकों के अंतिम संस्कार के बाद चौथे दिन की नमाज अदा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications