नशे में धुत्त रईसजादे ने 5 को कुचला

लखनऊ। लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में शराब के नशे में धुत्त एक रईसजादे ने अपनी कार से रविवार देर रात पांच लोगों को कुचल दिया। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, "मारूती जेन चला रहे सिद्धार्थ कटवानी (21) ने पहले गुइन रोड पर एक व्यक्ति को टक्कर मारी और उसके बाद मौके से भागने के प्रयास में उसने दो बच्चों सहित चार अन्य लोगों को घायल कर दिया।"

पुलिस के द्वारा करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद रिवर बैंक कॉलेनी के पास कार को रोकने में सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक कटवानी और उसके दोस्त आलोक रंजन ने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी।

उनकी कार से बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं। आरोपी शहर के एक व्यवसाई बी.एन.कटवानी का बेटा बताया जा रहा है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+