कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है, सॉल्यूशन का पता नहीं

इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण दो दिन पहले तब सामने आया जब बिहान से बांका संसदीय क्षेत्र से सांसद दिग्विजय सिंह का निधन हुआ। आनन-फानन में आकर कई न्यूज वेबसाइट्स ने दिग्विजय सिंह के निधन के समाचार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगा दी। खास बात यह है कि सर्च इंजन ने भी वो तस्वीर उठा ली और पूरे दिन बिहार के सांसद की मौत की खबर के साथ कांग्रेस नेता की तस्वीर लगी रही।
क्लिक करें- देश दुनिया की ताज़ा खबरें

पहले दिन तो इसका खामियाजा दैट्स हिन्दी को भी भुगतना पड़ा। उस समय सर्च इंजन पर खबर दैट्स हिन्दी की थी और तस्वीर एक अन्य वेबसाइट की। सर्च इंजन पर खबर को देखने वाले पाठकों ने हमें कमेंट लिख कर भेजा कि खबर में तस्वीर गलत है, जबकि सही मायने में दैट्स हिन्दी पहले दिन से ही एकदम सही तस्वीर के साथ खबरें प्रस्तुत कर रहा है।
खैर पब्लिक अब पूरी तरह जान चुकी है कि कौन से दिग्विजय सिंह का निधन हुआ है। लेकिन इंटरनेट पर इस तरह के कंफ्यूजन आए दिन पैदा किए जाते हैं, जिनका सॉल्यूशन यानी हल खुद न्यूज वेबसाइट्स को ही निकालना होगा।
खबर के साथ तस्वीरें हमने सर्च इंजन की प्रिंट स्क्रीन करके दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications