भारत आने को बेकरार ओबामा
टोरंटो। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से रविवार को हुई मुलाकात के दौरान कहा कि वह नवंबर में भारत का दौरा करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। वो जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं। जी-20 शिखर बैठक से इतर ओबामा और सिंह ने मुलाकात की।
यह मुलाकात लगभग 30 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने वैश्विक मंदी से जुड़े मसले पर चर्चा करने के साथ ही सामरिक साझेदारी और जलवायु परिवर्तन पर भी बातचीत की। गौरतलब है कि ओबामा इसी साल नवंबर के पहले सप्ताह में भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे। अमेरिका में पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा होगा।













Click it and Unblock the Notifications