अमेरिका की टेरर लिस्ट में 6 साल की भारतीय बच्ची

US Flag
वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक संतोष थॉमस इस बात से खासे हैरान हैं कि उनकी छह साल की बेटी अलीसा का नाम अमेरिकी सरकार की आतंकवादियों की सूची में है।

थॉमस ओहायो के वेस्टलेक में चिकित्सक हैं। वह कहते हैं कि उनकी बच्ची अलीसा ने अपनी बहन को शायद कभी धमकी दी थी लेकिन इस वजह से उसका नाम संदिग्ध लोगों की सूची में आना हैरानी की बात है।

समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार थॉमस को पिछले दिनों अपनी बच्ची से जुड़े इस तथ्य का पता उस समय चला जब वह और उनका परिवार क्लेवेलैंड से मिनेपोलिस जाने की तैयारी में था। इस दौरान एक एयरलनाइन टिकट एजेंट ने उन्हें इस बारे में बताया। थॉमस ने कहा, "उन्होंने बताया कि उसका नाम इस सूची में है और अब हमें नहीं पता उसका नाम हटाने के लिए क्या करना होगा?"

भारतीय मूल के इस चिकित्सक से कहा गया कि वे इस बारे में जानकारी के लिए अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग से संपर्क करें। अब उन्हें सरकार की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि अलीसा को लेकर सूची में कुछ नहीं बदलेगा।

संघीय अधिकारी इस बात को मानते हैं कि उड़ानों के मद्देनजर संदिग्धों की सूची मौजूद है लेकिन यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और ऐसे में इस बात पर वे कुछ भी टिप्पणी नहीं करेंगे कि किसका नाम इस सूची में है और क्यों है?

थॉमस कहते हैं, "अलीसा दो महीने की उम्र से ही विमान में सफर कर रही है और ऐसी बात कभी सामने नहीं आई। इसी साल फरवरी में हम मेक्सिको गए थे और उस दौरान भी ऐसी कोई मसला नहीं उठा।"

माना जा रहा है कि यातायात सुरक्षा प्रशासन की ओर से नियमों में बदलाव की वजह से ऐसी गलती हुई हो। अब अलीसा के पिता थॉमस इस मामले को लेकर गृह सुरक्षा विभाग में अपील करने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+