मनमोहन सिंह ने भारत-कनाडाई समुदाय की सराहना की

टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की सराहना करते हुए मुश्किल समय में दोनों देशों की बेहतरी के लिए उनके योगदान को याद किया।

भारत द्वारा 1974 और 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों के समय कनाडा की प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत-कनाडाई समुदाय ने दोनों देशों के बीच एक कड़ी का काम किया है जिसके कारण विपरीत परिस्थितियों में हम मजबूत बने रहे।"

कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर द्वारा दिए गए एक भोज में उन्होंने कहा, "मैं इस समुदाय के योगदान की सराहना करता हूं और कनाडा में आप लोगों की विस्तृत सफलता की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने कनाडाई सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, "हम इस बात की सराहना करते हैं कि इस समुदाय के लोगों को यहां सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने के अवसर दिए गए हैं।"

मनमोहन सिंह ने कहा कि इस उत्तर अमेरिकी देश की सबसे बड़ी ताकत यहां दुनिया भर के प्रतिभावान लोगों का स्वागत किए जाने के कारण है।

भारतीय मूल के लोग पहली बार 1897 में पंजाब से मजदूरी करने के लिए कनाडा पहुंचे थे। लेकिन अब यहां कुल भारतीय लोगों में से 30 फीसदी उच्च प्रबंधन पदों और बेहतर नौकरियों में हैं। इसके अलावा यहां भारतीय मूल के 12 सांसद और विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+