बोलीविया में सड़का हादसा, 28 मरे
ला पाज, 28 जून (आईएएनएस)। बोलीविया में रविवार को एक यात्री बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 44 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कोचाबामबा के पुलिस कमांडर कर्नल हेरनान त्रुजिलो ने बताया कि बस में 70 यात्री सवार थे। कोचाबामबा से दक्षिण-पूर्व शहर पोंगो कासा जा रही बस रविवार को लगभग 1.30 बजे ब्रेक फेल होने का कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि बस चालक के सहायक ने यात्रियों से बस के पिछलूे हिस्से में जाने को कहा क्योंकि ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर रही थी।
घायलों को क्विीलाकोलो के एक क्लीनिक में दाखिल कराया गया है लेकिन गंभीर रूप से घायल लोगों को कोचाबामबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांचकर्ता इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं बस में आवश्यकता से अधिक लोग तो सवार नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications