एक गलती से मिला उपहार
मेलबर्न, 28 जून (आईएएनएस)। मेलबर्न की एक महिला ने गलती से लॉटरी के दो टिकट खरीद लिए जो उसके लिए लाखों डॉलर के उपहार साबित हुए। महिला ने लॉटरी में 14 लाख डॉलर जीते।
महिला ने अपने बच्चों के जन्म की तिथि के आधार पर अपने नंबर चुने थे। उसने एक अतिरिक्त टिकट खरीद लिया था जिससे उसे दुगुनी राशि जीतने में मदद मिली।
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक महिला का कहना है, "मुझे लगा कि मेरे टिकट की तारीख निकल चुकी है इसलिए मैंने एक और टिकट खरीद लिया और सप्ताहांत में निकली लॉटरी में मुझे दोहरी राशि मिल गई।"
महिला ने प्रत्येक टिकट पर 742,311.37 डॉलर जीते। इस तरह उन्हें कुल 1,484,622.74 डॉलर मिले।
विजेता का कहना है कि उन्हें सोचना होगा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल किस तरह करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications