सोनिया ने रोहतांग सुरंग की आधारशिला रखी
सोलांग(हिमाचल प्रदेश), 28 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को 13,300 फुट ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग की आधारशिला रखी।
यह सुरंग मनाली से 25 किलोमीटर दूर धुंडी में बनेगी। यह 8.8 किलोमीटर लंबी होगी। सोनिया ने सुरंग के दक्षिणी छोर के निकट उत्खनक चलाकर उत्खनन कार्य की शुरूआत की।
उन्होंने काले ग्रेनाइट की पट्टिका का अनावरण भी किया। इस पट्टिका पर लिखा है, "रोहतांग सुरंग की आधारशिला 28 जून, 2010 को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा रखी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications