ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा नीति बनाए जाने की मांग की
इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, " पार्टी ने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और मैं अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर यह प्रयास करूंगा कि इस दायित्व को सफलतापूर्वक निभाऊं।"
ठाकुर ने कहा कि युवा वर्ग देश का सर्वश्रेष्ठ संसाधन है और देश की अभी तक कोई स्पष्ट राष्ट्रीय युवा नीति नही है। उन्होंने सरकार से मांग कि एक राष्ट्रीय युवा नीति बनाई जाए, जिससे कि युवाओं की क्षमता और उधमता को देश के विकास में लगाया जा सके। यह भी चिंता का विषय है कि आम आदमी अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर इत्यादि बनाना चाहता है परन्तु राजनीतिज्ञ नहीं।
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, रामलाल, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, जे. पी. नड्डा, नवजोत सिंह सिद्घू एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकर भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications