मनमोहन ने सिखों से आगे बढ़ने का आग्रह किया
टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कनाडा के सिखों को आश्वासन दिया कि 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के जख्म भरने के लिए उनकी सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सिख समुदाय से आग्रह किया कि अतीत को भूला कर आगे की सुधि लेनी चाहिए।
यहां एयर इंडिया मेमोरियल में कनिष्का हादसे के पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि देने के पूर्व इंडो-कनाडाई सांसदों की बैठक में मनमोहन सिंह ने कहा कि दंगा एक डरावनी त्रासदी है, जिसे नहीं घटना चाहिए।
ज्ञात हो कि अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर, 1984 को की गई प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिखों के खिलाफ दंगे भड़क गए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस त्रासदी के लिए 2005 में माफी मांगी थी और उनकी सरकार ने पीड़ितों को मुआवजे के मामले को भी शुरू किया था। लेकिन भारतीय न्यायिक प्रणाली के साथ ठीक वही समस्या है, जो समस्या कनाडाई प्रणाली में है।
सिंह ने कहा कि यद्यपि त्रासदी को भूलना कठिन है, फिर भी सिख समुदाय को अतीत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहिए और भारत में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।
सिंह ने खेद व्यक्त किया कि कुछ समूह अपने अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अभी भी इस मुद्दे को जिंदा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications