बिहार में भाजपा-जद (यू) के बीच सीटों पर समझौता
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी. पी. ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में सोमवार को कहा कि दोनों दलों के बीच रिश्ते पटरी पर लौट आए हैं और अब कोई तनाव नहीं है।
उन्होंने कहा, "सीटों के तालमेल पर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। कौन कितने सीटों पर लड़ेगा यह तय हो गया है लेकिन सीटों की पहचान अभी नहीं की गई है।"
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए भाजपा ने 102 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि शेष पर जद (यू) ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। दो सीटों पर हमारे बीच सहमति नहीं बनी थी। इस बार ऐसी कोई समस्या नहीं है।
उन्होंने हालांकि इस सवाल का सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा नेता वरुण गांधी चुनाव प्रचार करने बिहार जाएंगे कि नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications