बॉस नहीं साथी से मिलता है ज्यादा तनाव!
लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। आपके बॉस की अपेक्षा आपका साथी (पति या पत्नी) आपको अधिक तनाव दे सकता है। ब्रिटेन में एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों में से 58 प्रतिशत का मानना था कि उनके साथी की वजह से वे तनावग्रस्त रहते हैं जबकि 43 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे अपने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के चलते तनाव में रहते हैं।
यह सर्वेक्षण 'फिलिप्स हेल्थ एंड वेलबींग इंडेक्स' रिपोर्ट के लिए कराया गया था। इसमें ब्रिटेन के 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया था।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से मुश्किल से 38 प्रतिशत लोग ही अपने स्वास्थ्य और खुशहाली से संतुष्ट थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications