पाकिस्तान में छिपा है लादेन: सीआईए

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का मानना है कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा है। सीआई का यह भी कहना है कि ईरान को बम बनाने में अभी भी कम से कम एक साल का समय लग सकता है।

समाचार चैनल एबीसी से बातचीत में सीआईए के निदेशक लियोन पेनेटा ने कहा, "ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाकों में छिपा है। इसमें कोई शक नहीं कि उसके आसपास भारी सुरक्षा रहती है।"

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में फिलहाल अलकायदा के 50 से 100 आतंकवादी हैं और ये विशेष रूप से कंधार में हैं। सीआईए प्रमुख ने माना कि लादेन के बारे में ठोस खुफिया जानकारी मिले एक साल से ज्यादा का समय बीत गया।

पेनेटा ने कहा कि कबायली इलाकों में प्रशासन की अक्षमता, मादक पदार्थो की तस्करी और तालिबान आतंकवाद बड़ी चुनौतियां हैं। इन्हीं वजहों से अलकायदा को सुरक्षित पनाहगार मिली हुई है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि ईरान के पास इतना यूरेनियम है कि वह दो परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। ईरान में ही इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि परमाणु बम बनाना चाहिए अथवा नहीं।"

पेनेटा ने कहा, "हमारा मामना है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने का फैसला कर लेता है तो उसे ऐसा करने में एक साल का समय लगेगा और इसे अत्याधुनिक बनाने में उसे एक साल का समय और लग सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+