बिहार में बारिश, उमस से राहत
पटना, 28 जून (आईएएनएस)। पटना में पिछले 24 घंटों के दौरान छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। पटना में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार कमजोर मानसून के कारण बादल तो छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं हालांकि बादल छाने से लोगों के बीच बारिश की उम्मीद जगी है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26़ 6 तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, गया का 39़1, भागलपुर का 30़ 6 तथा पूर्णिया का 30़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने सोमवार को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के करीब सभी इलाकों में हल्के बादल छाये रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications