उप्र में बारिश, गर्मी से राहत नहीं
लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं हुई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं।
राज्य में मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, झ्झांसी, जालौन, इलाहाबाद, लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में रविवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 42.0 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इलाहाबाद का 40.9 डिग्री, कानपुर का 41.8 और राजधानी लखनऊ का 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग में बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications