रोहतांग नहीं जाएंगे उमर अब्दुल्ला
जम्मू, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोपोर में तनाव की वजह से सोमवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया। रोहतांग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सुरंग की आधारशिला रखेंगी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात की वजह से मुख्यमंत्री ने यहीं रहने का फैसला किया है।"
सोपोर में रविवार को भीड़ के साथ झड़प के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से कथित तौर पर चलाई रबर की गोली से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
उधर, सोनिया गांधी 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग की आधारशिला रेंगी। इसके जरिए जम्मू के लेह और हिमचाल प्रदेश के मनाली के बीच साल भर सफर तय किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications