मप्र में कहीं बारिश तो कहीं इंतजार
राज्य में बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश नहीं होने वाले इलाकों में गर्मी की तपिश और उमस अब भी जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून जून के मध्य से ही प्रवेश कर चुका है लेकिन यह अभी तक इंदौर से आगे नहीं बढ़ पाया है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का कमजोर पड़ना है। भोपाल का तापमान 39़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़ 0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 39़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications