सिखों की काली सूची की समीक्षा कर रहा है भारत
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद यहां मीडिया के साथ बातचीत में राव ने कहा, "यह मामला सरकार के विचाराधीन है। कुछ लोगों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे से हम वाकिफ हैं।"
राव ने कहा, "विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय के साथ बातचीत की है और पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है।" राव ने कहा कि सरकार ने पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल करने के लिए श्रृखलाबद्ध बैठकें शुरू की है।
राव ने कहा, "मुझे आशा है कि इन लोगों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों को सुलझाने के पहले हमारे पास कोई परिणाम जरूर होगा।"
ज्ञात हो कि कनाडा में बड़ी संख्या में कट्टरपंथी सिखों की आबादी है, जिन्हें भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नई दिल्ली ने काली सूची में डाल रखा है। इनमें से तमाम लोगों ने पंजाब में 1980 के दशक में आतंकवाद के चरम काल के दौरान अन्य पश्चिमी देशों के अलावा कनाडा में शरण ले रखी है।
कनाडा के सिखों ने इस तथाकथित काली सूची की समीक्षा के लिए भारत सरकार से बार-बार आग्रह किया है, ताकि वे भारत में अपने परिवार से मिलने आ सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications