पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में 12 आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ ओरकजई जिले में हुई। सुरक्षा बलों ने मार्च महीने से ही वहां तालिबान और अलकायदा आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू कर रखा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने सेना की एक सुरक्षा चौकी पर रॉकेट दागा। इस हमले में एक अधिकारी और दो सैनिक घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बलों ने तत्काल तोप और लड़ाकू हेलीकाप्टरों के जरिए जवाबी कार्रवाई की और कम से कम 12 हमलावरों को मार गिराया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications