इकबालिया बयान देना चाहता है ज्ञानेश्वरी रेल हादसे का आरोपी
जांच दल ने महतो को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में लाकर पेश किया। एजेंसी को डर था कि पश्चिम मिदनापुर जिले में झारग्राम अदालत नक्सली हिंसा के मद्देनजर असुरक्षित हो सकता है।
महतो ने न्यायाधीश से कहा कि वह 28 मई को हुए रेल हादसे में अपनी भूमिका पर इकबालिया बयान देना चाहता है।
न्यायाधीश ने आदेश दिया कि महतो को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में रखा जाए और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाए।
महतो यदि अभी भी इकबालिया बयान देना चाहता है तो उसका गुप्त बयान दर्ज किया जाएगा।
महतो को झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में, जमशेदपुर से छह किलोमीटर दूर आदित्यपुर में एक अतिथिगृह से पश्चिम बंगाल और झारखण्ड पुलिस के संयुक्त दल ने 20 जून को गिरफ्तार किया था।
पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधरण समिति (पीसीएपीए) के आतंकी शाखा के प्रमुख नेता महतो गुइमरा-लालगढ़िया पंचायत इलाके में सिधु कानु गण मिलिसिया नामक जनजातीय संगठन का प्रमुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications