वाजपेयी ने 2002 में रोहतांग सुरंग की आधारशिला रखी थी : भाजपा
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आईएएनएस से कहा, "हम चकित और हैरान हैं। काग्रेस किस तरह से यह सब खेल करती है।"
जावड़ेकर ने कहा कि रोहतांग सुरंग परियोजना की घोषणा वाजपेयी ने 2000 में की थी और यह परियोजना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पूरी की जानी थी। बाद में 23 मई, 2002 को वाजपेयी ने इसकी आधारशिला रखी थी।
जावड़ेकर ने कहा, "इस परियोजना की दूसरी बार आधारशिला रखी गई है। कांग्रेस के लिए इतिहास और भूगोल नेहरू-गांधी खानदान के दरवाजे पर शुरू होता है और समाप्त हो जाता है।"
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा इस सुरंग की आधारशीला रखे जाने के अवसर पर दिए गए भाषण में वाजपेयी का जिक्र न किए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि पार्टी संसद के आगामी सत्र में इस मसले को जोरशोर से उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications