द्विग्विजय सिंह का अंतिम संस्कार आज
दिवंगत सांसद के परिवार के लोगों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिन में 11 बजे नयागांव में किया जाएगा। मुखाग्नि उनके अनुज कुमार त्रिपुरारी देंगे। उनके पैतृक निवास पर रविवार रात से अपने इस प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।
उनका शव रविवार को दिल्ली से पटना लाया गया था जहां से उसे उनके संसदीय क्षेत्र बांका होते हुए गिद्घौर ले जाया गया। पटना रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद सहित राज्य के कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह का निधन गुरुवार को लंदन के एक अस्पताल में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications