नक्सलियों ने जासूसी के आरोप में 3 को मार डाला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने संवाददाताओं को बताया, "नक्सलियों ने बस्तर जिले के पत्तेगांव में रविवार की देर रात धावा बोला और चार लोगों को अगवा कर लिया। सोमवार को एक जंगल में उनमें से तीन का शव गोलियों से छलनी हुआ पाया गया।"
चंद्रा ने कहा कि उनमें से एक परशुराम को घायल अवस्था में पाया गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में कहा गया है कि ग्रामीणों को पुलिस के लिए जासूसी करने के आरोप में मारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications