'अगले 2 वर्षो में ईरान बना लेगा परमाणु हथियार'

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का कहना है कि ईरान अगले दो वर्षो में परमाणु हथियार बना सकता है।

सीआईए के निदेशक लियोन पेनेटा ने रविवार को कहा, "अंतर्राष्ट्रीय परमाणु विशेषज्ञ मानते हैं कि ईरान के पास इतना यूरेनियम है कि वह दो परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। ईरान में ही इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि परमाणु बम बनाना चाहिए अथवा नहीं।"

पेनेटा ने कहा, "हमारा मामना है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने का फैसला कर लेता है तो उसे ऐसा करने में एक साल का समय लगेगा और इसे अत्याधुनिक बनाने में उसे एक साल का समय और लग सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+