मूल्य वृद्घि के खिलाफ 10 जुलाई को बिहार बंद
राजद के महासचिव रामकृपाल यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं जबकि केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ाकर इस गरीब प्रदेश के लोगों को महंगाई में झोंक दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली और खाद की किल्लत और पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्घि के खिलाफ राजद ने अगामी 10 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में लोजपा भी साथ होगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में राजद ने 17 जुलाई को बिहार बंद का एलान किया था, जिसे वापस ले लिया गया है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications