जी-20: 500 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। कनाडा के प्रमुख शहर टोंरटो में जी-20 शिखर बैठक का विरोध कर रहे 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस के मुताबिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोग शनिवार को शिखर बैठक के पहले दिन हिंसा पर उतर आए।
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे टोरंटो विश्वविद्यालय के छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया। रविवार को साइकिल पर सवार सैकड़ों प्रदर्शनकारी टोरंटो पहुंचे और 10,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इनको रोकने के लिए कनाडा सुरक्षा बल के 12,000 जवान तैनात किए गए थे।
सरकारी अधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निंदा की है। यहां पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों और 4,000 पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications