मेक्सिको में हिंसा, 14 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बूंदकधारी दुरांगो प्रांत के पालासियो में स्थित नशा मुक्ति इलाज केंद्र में शनिवार को दाखिल होकर गोलीबारी कर दी जिसमें नौ लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
एक अन्य घटना में शनिवार तड़के एक सियूदाद जुआरेज में एक बार में पांच लोगों की हत्या कर दी गई जिसमें एक महिला भी शामिल है।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 से ही मादक पदार्थो से जुड़ी हिंसा में 5,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications