धर्मशाला में रेव पार्टी करते पकड़े गए विदेशी
पुलिस अधीक्षक अतुल फुलजील ने आईएएनएस से कहा, "हमने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 13 लोग विदेशी हैं। ये सभी शनिवार रात को कांगड़ा कस्बे के निकट रेट जंगल में रेव पार्टी कर रहे थे।"
उन्होंने कहा कि विदेशी इजरायल और ब्रिटेन के हैं।
उन्होने कहा, "रेव पार्टी का आयोजन करने वाले चार भारतीयों को भी गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से कुछ मादक पदार्थो को भी जब्त किया गया है।"
उन्होंने इस अपराध में शामिल लोगों के नाम का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि विदेशियों के पास उनके कागजात नहीं हैं, उन्हें उनके कागजात मंगाने के लिए कहा गया है, अन्यथा उन पर मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को सोमवार शाम को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए लोग रात दो बजे पार्टी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications