गोवा के डिस्को पर छापा, 11 महिलाएं मुक्त
छापे की कार्रवाई उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध केंडोलिम में पुलिस की अपराध शाखा द्वारा की गई। छुड़ाई गई महिलाओं को संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस इंस्पेक्टर सुदेश नायक ने आईएएनएस से कहा, "ये लड़कियां मुंबई से केंडोलिम के फाराओह डेन में काम करने के लिए लाई गईं थी, जहां हमेशा ग्राहक आते रहते हैं।" उन्होंने कहा कि आशीष जोगलेकर नाम के एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
जोगलेकर के साथ उसके चार साथियों और पांच ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications