उत्तर कोरिया परमाणु सामग्री की सुरक्षा मजबूत करेगा

मार्च में दक्षिण कोरिया के एक जहाज को अपनी समुद्री सीमा के करीब डूबने के बाद से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक अंतर्राष्ट्रीय जांच दल ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने तारपीडो से हमला करके जहाज को डुबोया है जबकि उत्तर कोरिया ने इस आरोप का खंडन किया है।

प्योंगयांग की कोरियन केंद्रीय समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "कोरियाई प्रायद्वीप में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति से इस बात की जरूरत महसूस की गई है कि डीपीआरके (उत्तर कोरिया) अपनी परमाणु सामग्री की सुरक्षा एक अतिविकसित तरीके से करे।"

प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति की दुश्मनी पूर्ण नीति और सैनिक खतरे के चलते यह जरूरत महसूस की गई है।"

पिछले साल सितंबर में इस साम्यवादी देश उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि उसने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम के परीक्षण का दौर पूरा कर लिया है।

परमाणु हथियारों के लिए ईंधन बनाने के लिए उच्च संवर्धित यूरेनियम का उपयोग किया जाता है।

प्योंगयांग का यह बयान 1969 के उन अमेरिकी दस्तावेजों के सामने आने के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि उकसाए जाने पर उत्तर कोरिया के खिलाफ परमाणु हमला किया जा सकता है।

केसीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि दस्तावेजों से साबित हुआ है कि अमेरिका उत्तर कोरिया पर परमाणु हमला करने के लिए लगातार बहाने तलाश रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+