दिल्ली गोलीकांड के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा
ज्ञात हो कि नशे में धुत कांता प्रसाद ने रविवार को अपनी साली से मिलने के लिए जी.बी.रोड स्थित एक वेश्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की। जब उसे वहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिली तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी।
उसने गोलीबारी कर तीन लोगों को घायल कर दिया। बाद में घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी के पेट में भी एक गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।
पुलिस उपायुक्त जशपाल सिंह ने कहा, "हम अभी भी मामले की जांच कर रहे हैं और प्रसाद को हथियार का लाइसेंस दिए जाने के संदर्भ में बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क करेंगे।"
सिंह ने कहा कि आरोपी और दो अन्य घायलों की हालत स्थिर है और प्रसाद को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications