भारत को सबसे बड़ा खतरा हिमालय के उत्तर से : धूमल
रोहतांग दर्रे के नीचे से गुजरने वाली एक सुरंग की आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित एक रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कौरिक में चीन से लगी सीमा पर अंतिम भारतीय चौकी का दौरा किया था और सीमा पार की तैयारियों को देखा था।
धूमल ने कहा, "देश की सुरक्षा को सबसे खड़ा खतरा उत्तर से आ सकता है। सीमा के उस पार जोरदार तैयारी चल रही है। वहां अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।"
धूमल ने कहा कि लेह के लिए एक रेल लाइन का निर्माण किया जाना चाहिए। सरकार रेलवे के पठानकोट सेक्शन का भी विस्तार कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पास सशस्त्र बलों में काम करने वाले नागरिकों की एक गौरवशाली परंपरा है और यहां के लोगों को बड़ी संख्या में सेना में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए भर्ती नियमों को आसान बनाया जाना चाहिए।
धूमल ने कहा कि देश का पहला परमवीर चक्र हासिल करने वाला अधिकारी हिमाचल प्रदेश का ही था और कारगिल युद्ध के दौरान दिए गए चार परमवीर चक्र में से दो सम्मान पाने वाले सैनिक राज्य से ही थे।
इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने 8.8 किलोमीटर लंबी सुरंग की अधारशिला रखी। इस सुरंग के बन जाने के बाद मनाली और जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के बीच पूरे वर्ष भर संपर्क बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications