स्वच्छ ऊर्जा भारत-कनाडा की प्राथमिकता
टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और कनाडा ने रविवार को आपसी सहयोग के लिए स्वच्छ ऊर्जा को उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र में रखा है, जबकि दोनों देशों ने अगले पांच वर्षो में आपसी व्यापार को तीन गुना बढ़ाकर 15 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ संयुक्त रूप से जारी किए गए बयान में कहा, "आज हमने आपसी समन्वय के विषयों को विस्तृत बनाया है।"
रविवार को किए गए द्विपक्षीय नागरिक परमाणु समझौते के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षित करने वाली तकनीक के विषयों को उच्च प्राथमिकता में रखा है।"
दोनों देशों के नेताओं ने एक आर्थिक सहयोग समझौते का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमने खनन और कृषि क्षेत्र में सहयोग को भी प्राथमिकता सूची में रखा है।
सिंह और हार्पर के बीच पहले 15 मिनट की बातचीत हुई बाद में उन्होंने 35 मिनट तक लंबी बातचीत की, इस दौरान उन्होंने नागरिक परमाणु समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications