किर्गिस्तान में जातीय संघर्ष में मृतकों की संख्या 294 हुई
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से सूचना दी है कि घायलों की संख्या 2,238 हो गई है। इनमें से 1,047 अस्पताल में भर्ती हैं और 1,190 रोगियों का उपचार बाहर हुआ।
किर्गिज अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वास्तव में मृतकों की संख्या इससे 10 गुना अधिक हो सकती है।
किर्गिज और उज्बेकों के बीच दक्षिण किर्गिस्तान के शहर ओश में 11 जून को संघर्ष भड़का। बाद में यह समीप के जलालाबाद तक फैल गया।
यूनिसेफ ने कहा कि करीब 100,000 शरणार्थियों ने संघर्ष के दौरान भागकर उज्बेकिस्तान में शरण ली है। किर्गिस्तान की आबादी का करीब 15 प्रतिशत उज्बेक है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार करीब 400,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
अब तक 70,000 विस्थापित लोग किर्गिस्तान वापस लौट चुके हैं।
किर्गिस्तान की स्थिति अब भी भी डावांडोल बनी हुई है और यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) ने केंद्रीय एशिया के देश में हिंसा को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पुलिस भेजने का प्रस्ताव किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications